बेटी के कैंसर के इलाज पर सारी बचत खर्च कर चुकी महिला ने यूएस में जीती ₹16 करोड़ की लॉटरी
फ्लोरिडा (अमेरिका) की एक महिला ने ₹16 करोड़ से अधिक ($2 मिलियन) की लॉटरी जीती है। इससे पहले महिला ने अपनी बेटी के ब्रेस्ट कैंसर के इलाज पर अपनी ज़िंदगी की सारी बचत खर्च दी थी। लॉटरी जीतने से एक दिन पहले ही महिला की बेटी के कैंसर का इलाज बंद हुआ था और उसे अस्पताल से छुट्टी मिली थी।