बेटी के जन्म के बाद मेरी पहली पत्नी का निधन हो गया था: राजपाल यादव
अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव ने 'द लल्लनटॉप' को बताया है कि जब वह 20 साल के थे तब उनकी पहली पत्नी का प्रसव के बाद निधन हो गया था। उन्होंने बताया, "मेरी पहली पत्नी ने बेटी को जन्म दिया और उसकी आंखें बंद हो गईं...कल तो पत्नी से मिले थे और...अगले दिन उसे कंधे पर लेकर जा रहे थे।"