बेटी के तलाक के बाद यूपी में उसे ढोल-नगाड़ों के साथ घर लाया पिता, वीडियो हुआ वायरल
कानपुर (यूपी) में एक शख्स बेटी का तलाक होने के बाद उसे घर ले जाने के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ उसके ससुराल पहुंचा जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 8-साल की शादी टूटने पर महिला ने कहा कि पहले दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और बेटी होने पर पति उसे ताने मारने लगा और अलग रहने लगा था।