बेटी को अपनी फिल्म से लॉन्च नहीं करना चाहता था लेकिन ज़िद के आगे मानना पड़ा: राजकुमार संतोषी
फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने अपनी फिल्म 'गांधी-गोडसे: एक युद्ध' से बेटी तनिषा संतोषी के डेब्यू पर कहा है, "जब उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने की इच्छा जताई, मैं टालना चाहता था।" उन्होंने कहा, "मैं बेटी को अपने सेट पर निर्देशित नहीं करना चाहता था लेकिन वह ज़िद कर गई, उसने कहा कि 'एक मौका दिया जाए चाहे ऑडिशन ले लो'।"