बेटी को साथ लेकर प्रेमिका से मिलने गए यूपी के दारोगा को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, की पिटाई
बस्ती (उत्तर प्रदेश) में एक महिला ने अपने दारोगा पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। बकौल महिला, उसका पति बेटी को लड्डू खिलाने के बहाने घर से निकला जिसके बाद उसने पति का पीछा किया और उसे प्रेमिका के साथ पकड़ा। महिला ने कहा, "पति प्रेमिका के साथ रहना चाहते हैं।"