बेटी गुटखा खाती थी इसलिए ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी: एमपी का शख्स
राजगढ़ (एमपी) में 20 वर्षीय एक विवाहिता का शव घर के बरामदे में छोड़कर ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए हैं। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी गुटखा खाती थी इसी वजह से ससुराल के लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पिता ने यह भी दावा किया कि ससुराल वाले ₹20 लाख की डिमांड कर रहे थे।