'बेटी बचाओ' का नारा देती है बीजेपी, काम 'बेटी रुलाओ' वाले करती है: बीएचयू रेप केस पर कांग्रेस
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूज़ा ने आईआईटी बीएचयू में नवंबर में छात्रा के साथ हुए कथित गैंगरेप के मामले में 3 युवकों की हुई गिरफ्तारी पर कहा है, "आरोपी बीजेपी के आईटी सेल के पदाधिकारी हैं।" उन्होंने कहा, "बीजेपी एक ओर कहती है 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ'...नारा बेटी बचाओ का देती है और काम 'बेटी रुलाओ' वाले करती है।"