बेटी बचाओ का नारा देने वाले बेटियों का शोषण कर रहे हैं: बृजभूषण पर लगे आरोप पर कांग्रेस
रेसलर विनेश फोगाट द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर कई लड़कियों का शोषण करने का आरोप लगाए जाने पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने ट्वीट किया, "कुश्ती संघ में महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण हो रहा है। बेटी बचाओ का नारा देने वाले बेटियों का शोषण कर रहे हैं।"