बेटी राहा को रोज़ ईमेल करती हैं आलिया, मैं भी उसे लेटर लिखने की सोच रहा हूं: रणबीर कपूर
ऐक्टर रणबीर कपूर ने जर्मन पेन कंपनी 'हाउज़र' से बात करते हुए बताया है कि उनकी पत्नी व अभिनेत्री आलिया भट्ट रोज़ बेटी राहा को ईमेल लिखती हैं। रणबीर ने कहा, "मैं भी उसे (बेटी को) लेटर लिखने की सोच रहा हूं।" रणबीर ने खुलासा किया कि अपनी जवानी के दिनों में उन्होंने कई लव लेटर लिखे थे।