बेटी वामिका की कथित तौर पर तस्वीरें खींचने वाले फोटोग्राफरों पर नाराज़ होती दिखीं अनुष्का
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एयरपोर्ट पर अपनी बेटी वामिका की कथित तौर पर तस्वीरें खींचने वाले फोटोग्राफरों पर गुस्सा होती दिख रही हैं। फोटोग्राफर को वीडियो रिकॉर्ड करते देखने पर अनुष्का ने उन्हें बंद करने का इशारा किया। एक फोटोग्राफर को कहते हुए सुना गया, "हम वामिका की तस्वीरें नहीं ले रहे हैं।"