बेटी सुहाना के साथ शिरडी साईंबाबा मंदिर पहुंचे शाहरुख खान, वीडियो आया सामने
अभिनेता शाहरुख खान ने गुरुवार को अपनी बेटी सुहाना खान के साथ महाराष्ट्र के शिरडी साईंबाबा मंदिर जाकर दर्शन किए जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इससे पहले शाहरुख ने जम्मू स्थित वैष्णो देवी माता के मंदिर जाकर दर्शन किए थे। गौरतलब है कि शाहरुख की फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है।