बेटे का उद्देश्य दुनिया को बेहतर जगह बनाना है, बाइडन उन्हें रोकना चाहते हैं: मस्क की मां
एलन मस्क की मां माये मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पर मस्क को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने 'X' पर लिखा है, "एलन का उद्देश्य दुनिया को बेहतर जगह बनाना है...बाइडन उन्हें रोकना चाहते हैं।" माये की पोस्ट मस्क के स्टारलिंक को $900 मिलियन की ग्रामीण ब्रॉडबैंड सब्सिडी से वंचित किए जाने के बाद आई है।