बेटे के घर ₹6 करोड़ मिलने पर बीजेपी विधायक ने 'कर्नाटक साबुन-डिटर्जेंट कंपनी' से दिया इस्तीफा

बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा ने बेटे प्रशांत के कथित रिश्वत लेने और उनके घर से ₹6 करोड़ मिलने के बाद कर्नाटक सरकार के स्वामित्व वाली 'कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड' के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा, "इससे (लोकायुक्त के छापे) मेरा कोई संबंध नहीं है। यह मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ साज़िश है।"

Load More