बेटे के चुनाव प्रचार के लिए समोसा तलने लगे हरीश रावत, बोले जो खाएगा वो पछताएगा

हरीश रावत सोमवार को अपने बेटे विरेंद्र रावत के पक्ष में प्रचार करने के लिए हरिद्वार के ज्वालापुर में थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां समोसा तलने में हाथ आजमाया। समोसा तलते हुए उन्होंने दुकानदार से उनका नाम पूछा और फिर उनका नाम लेते हुए करारे समोसे... जो खाएगा वो पछताएगा, जो नहीं खाएगा वो भी पछताएगा कहने लगे।

Load More