बेटे के जन्म के बाद पत्रकार ने मेरे पति से सलमान के साथ मेरे अफेयर को लेकर पूछा था: भाग्यश्री
अभिनेत्री भाग्यश्री ने यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में बताया है कि बेटे के जन्म के 1 दिन बाद एक पत्रकार उनसे अस्पताल में मिलने आई थीं। उन्होंने कहा, "रिपोर्टर ने (कमरे में) हिमालय (भाग्यश्री के पति) को देखा और उनसे पूछा, 'आपको कैसा लगता है कि भाग्यश्री का अफेयर सलमान के साथ था और अब यह बच्चा हुआ है'?"