बेटे के जन्म के बाद लंदन में नज़र आए विराट कोहली, तस्वीर हुई वायरल
अपनी दूसरी संतान के जन्म की खबर सार्वजनिक करने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें वह लंदन की सड़क पर नज़र आ रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, विराट के बेटे अकाय का जन्म यूके में हुआ है। कोहली की तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "दिन बन गया।"