बेटे को कोचिंग देने की कोशिश नहीं करता, पैरेंट और कोच दोनों बनना मुश्किल है: राहुल द्रविड़
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि वह अपने बेटे समित को कोचिंग देने की कोशिश ही नहीं करते हैं। राहुल ने कहा, "पैरेंट और कोच दोनों बनना मुश्किल है। पैरेंट रहने की कोशिश कर रहा हूं, उसमें भी पता नहीं मैं क्या कर रहा हूं।" समित, कर्नाटक की अंडर-19 टीम के लिए खेलते हैं।