बेटे को घर ले जाते वक्त विक्रांत मैसी ने पैपराज़ी से नवजात की फोटो ना खिंचने का किया अनुरोध
विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर और उनके नवजात बेटे को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई जिसके बाद अभिनेता दोनों को घर ले जाते नज़र आए। विक्रांत ने अस्पताल के बाहर खड़े पैपराज़ी से बेटे की फोटो ना खींचने का भी अनुरोध किया। गौरतलब है, विक्रांत और शीतल के बेटे का जन्म बुधवार को हुआ था।