बेटे को मूर्ति के रूप में नहीं देख सकता: मूसेवाला की मूर्ति का अनावरण करते हुए उनके पिता

दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह रविवार को मानसा (पंजाब) में अपने बेटे की 6.5-फीट की मूर्ति का अनावरण करते हुए रो पड़े। उन्होंने कहा, "मैं अपने 28 साल के बेटे को मूर्ति के रूप में नहीं देख सकता...हत्यारे चाहे विदेश में हो या यहां...उन्हें सज़ा मिलनी चाहिए।" मूसेवाला की 29 मई को हत्या कर दी गई थी।

Load More