बेटे को सर्जरी के निशान दिखाने पर उसे लगा कि दौड़ते हुए चोट लगी, बेटी रो पड़ी थी: छवि
ऐक्ट्रेस छवि मित्तल ने अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में 3-वर्षीय बेटे अरहम और 9-वर्षीय बेटी अरीज़ा को बताने को लेकर एक इंटरव्यू में कहा, "बेटी को...बैठाकर बताया कि...मेरी तबीयत ठीक नहीं है...वह रो पड़ी थी।" बकौल छवि, "बेटे को...बताया कि दाईं ओर चोट लगी है...(सर्जरी के) निशान दिखाने पर...उसने कहानी बना ली कि मुझे दौड़ते वक्त चोट लग गई।"