बेटे ने प. बंगाल में नेवी से रिटायर्ड पिता की हत्या कर किए शव के टुकड़े, हुआ गिरफ्तार
बारुईपुर (पश्चिम बंगाल) में नेवी से रिटायर्ड 55-वर्षीय पिता की हत्या कर शव के टुकड़े करने और मां के साथ मिलकर उन्हें ठिकाने लगाने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार हुआ है। बकौल पुलिस, पीड़ित शराब पीकर बेटे को पीटता था और 14 नवंबर को झगड़े के दौरान बेटे ने उस पर हमला किया था जिसमें उसकी मौत हो गई।