बेटे ने संपत्ति को लेकर तमिलनाडु में कारोबारी को बेरहमी से पीटा, मौत के बाद हुआ गिरफ्तार
पेरम्बलुर (तमिलनाडु) में संतोष नामक 40-वर्षीय शख्स द्वारा संपत्ति विवाद को लेकर अपने कारोबारी पिता (63) को बेरहमी से पीटे जाने का सीसीटीवी फुटेज ऑनलाइन सामने आने के बाद संतोष को गिरफ्तार किया गया है। यह वीडियो फरवरी का है। बुज़ुर्ग की इस माह मौत हुई थी और मारपीट के वीडियो व मौत के बीच संबंध की जांच जारी है।