बेटे संग बेंगलुरु के फ्लैट में खुदकुशी करने जा रही महिला को बचाए जाने का वीडियो सामने आया
बेंगलुरु के फ्लैट में अपने 5-वर्षीय बेटे के साथ खुदकुशी करने की कोशिश कर रही 37-वर्षीय महिला और उसके बेटे को समय रहते बचाए जाने का वीडियो सामने आया है। महिला ने फ्लैट में गैस सिलिंडर लीक कर लिया था। वीडियो में दमकलकर्मी रॉड से दरवाज़ा तोड़कर अंदर जाते और महिला से माचिस छीनकर दोनों को बाहर ले जाते दिखे।