बेटे से कहूंगा- मैंने गलत किया, तुम मत करना: 'गर्लफ्रेंड्स' को धोखा देने के सवाल पर मुनव्वर
'बिग बॉस 17' में प्रतिभागी मुनव्वर फारूकी ने 'गर्लफ्रेंड्स' को धोखा देने के सवाल पर कहा, "मैंने बहुत सारी गलतियां कीं जो माफी के लायक नहीं हैं।" उन्होंने कहा कि वह बेटे से कहेंगे, "मैंने गलत किया लेकिन तुम मत करना।" दरअसल, मुनव्वर की 'पूर्व गर्लफ्रेंड' आयशा ने उन पर एकसाथ कई लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया है।