बेटों को 'कोई मिल गया' दिखाई थी, उन्होंने कहा- आपने थोड़ा ज़्यादा कर दिया: ऋतिक
अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा है कि उन्हें अपनी फिल्म 'कोई मिल गया' पसंद है। उन्होंने कहा, "हाल ही में अपने बेटों को यह फिल्म दिखाई। उनकी नज़र से देखते हुए मुझे महसूस हुआ कि मैंने ज़्यादा कर दिया था। दुनिया बदल रही है।" बकौल ऋतिक, उनके बच्चों ने भी कहा कि कई जगहों पर उन्होंने ज़्यादा ऐक्टिंग कर दी।