रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएसके आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले इंग्लिश ऑल-राउंडर बेन स्टोक्स को रिलीज़ करेगी। स्टोक्स की जल्द ही बाएं घुटने की सर्जरी होने वाली है। सीएसके ने पिछली नीलामी में स्टोक्स को ₹16.25 करोड़ में खरीदा था। आईपीएल 2023 में स्टोक्स ने 2 मैच खेले थे और 15 रन बनाए थे जबकि कोई विकेट नहीं लिया था।