बेन स्टोक्स ने किया वनडे क्रिकेट इतिहास की 25 लाखवीं गेंद का सामना

वनडे विश्व कप-2023 में बुधवार को पुणे में नीदरलैंड्स के खिलाफ इंग्लैंड की पारी के 29वें ओवर की पहली गेंद वनडे क्रिकेट इतिहास में किसी बल्लेबाज़ द्वारा खेली गई 25 लाखवीं गेंद रही। इसका सामना बेन स्टोक्स ने किया और यह डिलीवरी नीदरलैंड्स के ऑल-राउंडर बास डे लीडे ने डाली। स्टोक्स ने पारी में 84 गेंदों पर 108 रन बनाए।

Load More