बेन स्टोक्स बने आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द इयर
आईसीसी के सालाना पुरस्कारों में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द इयर 2022 अवॉर्ड जीता है। स्टोक्स ने बीते साल 36.25 के औसत से 870 टेस्ट रन बनाए और 31.19 के औसत से 26 टेस्ट विकेट लिए थे। स्टोक्स को कप्तानी मिलने के बाद इंग्लैंड ने 10 में से 9 टेस्ट जीते हैं।