बेबुनियाद आरोप: मीडिया रिपोर्ट में पन्नू की हत्या की साज़िश को रॉ अफसर से जोड़े जाने पर भारत
भारतीय विदेश मंत्रालय ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साज़िश को लेकर 'वॉशिंगटन पोस्ट' की रिपोर्ट पर कहा है, "रिपोर्ट में एक गंभीर मामले को लेकर अनुचित व बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं।" रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एक रॉ अधिकारी ने पन्नू की हत्या के लिए हिट टीम को सुपारी दी थी।