बेरोज़गार पति ने एमपी में एसडीएम पत्नी की तकिए से मुंह दबाकर की हत्या
डिंडोरी (एमपी) में एक बेरोज़गार पति ने अपनी पत्नी व सब-डिविज़नल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) की कथित तौर पर तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 51-वर्षीय एसडीएम के खून से सने कपड़े धोकर सबूतों को नष्ट करने की कोशिश भी की। मृतका की बहन ने कहा, "पैसों के लिए बहन को आरोपी परेशान करता था।"