बेरोज़गारी के कारण देश के युवाओं को शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही: एनसीपी प्रमुख पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि बेरोज़गारी के कारण देश में सामाजिक समस्याएं पैदा हो रही हैं और विवाह योग्य युवकों को शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि समुदायों के बीच दरार पैदा की जा रही है और महंगाई व बेरोज़गारी जैसे वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश हो रही है।