बेरोज़गारों के सब्र का इम्तिहान न ले सरकार: यूपी पुलिस भर्ती के पेपर लीक की खबरों पर अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक से जुड़ी खबर 'X' पर शेयर कर कहा है, "बीजेपी सरकार बेरोज़गारों के सब्र का इम्तिहान न ले। लाखों बेरोज़गार युवाओं में आक्रोश का माहौल है।" उन्होंने कहा, "रोज़गार देने के नाम पर पेपर लीक होने की जो आशंका थी वो सच होकर...सामने आ रही है।"