बेलारूस के 'यूक्रेन पर रूसी हमले का समर्थन करने' के खिलाफ बैन लगाएगा दक्षिण कोरिया
दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि वह 'यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का समर्थन देने' के लिए बेलारूस के खिलाफ निर्यात नियंत्रण लागू करेगा। हालांकि, मंत्रालय ने प्रतिबंधों के विवरण का उल्लेख नहीं किया लेकिन कहा कि प्रतिबंध उसी तरह लागू किए जाएंंगे जैसे पिछले सप्ताह रूस के खिलाफ लगाए गए थे। यह प्रतिबंध 7-मार्च से प्रभावी होंगे।