बेलारूस ने जॉर्ज ऑरवेल के उपन्यास '1984' की बिक्री पर लगाई रोक: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेलारूस ने प्रसिद्ध लेखक जॉर्ज ऑरवेल के उपन्यास '1984' की देश में बिक्री पर रोक लगा दी है। बेलारूस के सभी प्रकाशकों को मिले एक सरकारी आदेश में कथित तौर पर लिखा है, "उपन्यास '1984' के सभी संस्करणों को बाज़ार से हटाया जाए। 19 मई तक इस आदेश के पालन को लेकर रिपोर्ट जमा कराई जाए।"