बेल्जियम की विदेश मंत्री ने ईरान में प्रदर्शनों के समर्थन में संसद के अंदर काटे अपने बाल

बेल्जियम की विदेश मंत्री हदजा लहबीब ने ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के समर्थन में गुरुवार को संसद में अपने बाल काटे। ईरान में जन्मीं बेल्जियम की सांसद दरया साफाई ने विदेशी मामलों पर चर्चा के दौरान अपने बाल काटे जिसके बाद लहबीब ने भी कैंची उठा ली। इसके बाद एक अन्य महिला सांसद ने अपने बालों पर कैंची चलाई।

Load More