बेल्जियम ने पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के पूल-बी के पहले मैच में द. कोरिया को 5-0 से हराया
बेल्जियम ने भुवनेश्वर (ओडिशा) में शनिवार को खेले गए पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के पूल-बी के पहले मैच में दक्षिण कोरिया को 5-0 से हरा दिया। बेल्जियम के खिलाड़ियों ने मैच के तीसरे क्वॉर्टर में 2 और चौथे क्वॉर्टर में 3 गोल दागे। बेल्जियम के लिए मैच का पहला गोल एलेक्ज़ेंडर हेनरिक्स ने 30वें मिनट में किया।