बेल्जियम ने पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में जापान को 7-1 से हराया

ओडिशा (भारत) में खेले जा रहे पुरुष हॉकी विश्व कप-2023 के पूल-बी में शुक्रवार को बेल्जियम ने जापान को 7-1 से हराया। बेल्जियम के लिए दूसरे व चौथे क्वॉर्टर में बून टॉम ने क्रमशः 3, 2 गोल किए वहीं चार्लियर सेड्रिक और डौकियर सेबेस्टियन ने क्रमश: 1, 1 गोल किया। जापान के लिए चौथे क्वॉर्टर में 1 गोल आया।

Load More