बेवजह अंग प्रदर्शन को लेकर कई प्रोजेक्ट रिजेक्ट किए: 'लाल रंग' की ऐक्ट्रेस पिया बाजपेयी
'लाल रंग' की ऐक्ट्रेस पिया बाजपेयी ने कहा है कि उन्होंने बेवजह अंग प्रदर्शन के कारण कई प्रोजेक्ट रिजेक्ट किए हैं। उन्होंने कहा, "हर ऐक्टर के लिए अच्छे काम की परिभाषा अलग होती है। मैं किसी भी वल्गर या बुरी चीज़ का हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं। ऐसा कुछ नहीं करना चाहती हूं जिसे करने में मैं असहज महसूस करूं।"