बेस्ट वर्ल्ड कप फाइनल में से था, पहले मां के साथ विश्व कप देखता था: फीफा फाइनल पर शाहरुख
अभिनेता शाहरुख खान ने रविवार को अर्जेंटीना के फीफा विश्व कप 2022 जीतने के बाद ट्वीट में इसे अब तक के सर्वश्रेष्ठ विश्व कप फाइनल में से एक बताया। शाहरुख ने लिखा, "मुझे अपनी (दिवंगत) मां के साथ एक छोटे से टीवी पर विश्व कप देखना याद है। अब वही उत्साह अपने बच्चों के साथ (देखने में आता है)।"