बेहतर होगा कि जेल में ही मर जाऊं, पत्नी की बहुत याद आती है: कोर्ट से जेट एयरवेज़ के संस्थापक
जेट एयरवेज़ के संस्थापक नरेश गोयल ने हाथ जोड़कर अदालत से कहा है कि उन्होंने जीवन में सारी उम्मीदें खो दी हैं और बेहतर होगा कि वह जेल में ही मर जाएं। ₹538 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार गोयल के मुताबिक, उनकी पत्नी कैंसर के ऐडवांस्ड स्टेज से जूझ रही हैं और वह उन्हें बहुत याद करते हैं।