बेहद गर्मी में विग पहनना सबसे मुश्किल था: 'बाला' के 3 वर्ष पूरे होने पर आयुष्मान खुराना
ऐक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी फिल्म 'बाला' के 3 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का एक सीन शेयर किया। आयुष्मान ने लिखा, "मुझे इस फिल्म की शूटिंग की याद आती है।" आयुष्मान ने कहा, "बेहद गर्मी मेें इस विग और प्रोस्थेटिक्स को पहनना 'बाला' का सबसे मुश्किल हिस्सा था...लेकिन अंत में यह सब सफल रहा।"