बेहद चिंतित हैं, बातचीत से समाधान चाहते हैं: भारतीय सीमा के पास म्यांमार में हिंसा पर भारत

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को भारतीय सीमा के पास म्यांमार की सेना और जुंटा विरोधी समूहों के बीच जारी संघर्ष को लेकर चिंता ज़ाहिर की। बागची ने कहा, "हम भारतीय सीमा के पास ऐसी घटनाओं से बेहद चिंतित हैं। हम हिंसा की समाप्ति और बातचीत के ज़रिए स्थिति का समाधान चाहते हैं।"

Load More