बेहद बचकानी बात है: 'बहन सुष्मिता उन्हें नहीं बल्कि पत्नी चारू को फॉलो करती हैं' पर राजीव
अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने 'इंस्टाग्राम पर सुष्मिता द्वारा उन्हें नहीं बल्कि अलग हो चुकीं पत्नी चारू असोपा को फॉलो करने' के दावों को बचकानी बातें बताई हैं। उन्होंने कहा, "मेरी बहन पब्लिक फिगर हैं। वह बेहद कम लोगों को फॉलो करती हैं। पहले दिन से वह मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करतीं, ट्विटर पर करती हैं।"