बेहूदा: राजनेता एवी राजू की अश्लील टिप्पणियों पर ऐक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन
ऐक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन ने राजनेता एवी राजू द्वारा उनके ऊपर की गई अश्लील टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "कुछ घृणित लोगों का बार-बार अपनी ओर ध्यान आकर्षित करवाने के लिए इतना नीचे गिरना बेहूदा है।" उन्होंने आगे लिखा, "निश्चिंत रहें, आवश्यक और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब जो भी करना है मेरी लीगल टीम करेगी।"