बेहूदा: 'हीरामंडी' के लिए शर्मिन सहगल को ट्रोल करने वालों को लेकर अदिति राव हैदरी
वेब सीरीज़ 'हीरामंडी' के लिए ऐक्ट्रेस व फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल को ट्रोल किए जाने को लेकर अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने प्रतिक्रिया दी है। अदिति ने कहा, "यह बहुत बेहूदा है। अगर आपको कुछ पसंद नहीं आता है तो इसे कहने का एक तरीका है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे बहुत बुरा लग रहा है।"