बेहोश होते समय चलती ट्रेन के नीचे गिरी अर्जेंटीना की महिला; ज़िंदा बाहर निकाली गई
अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में एक महिला के बेहोश होने और चलती ट्रेन के नीचे गिरने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन के रुकने के बाद उसे ज़िंदा बाहर निकाला गया और ऐम्बुलेंस से ले जाया गया। महिला ने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं...कैसे ज़िंदा हूं...अभी...तक समझने की कोशिश कर रही हूं।"