बैंक अधिकारी ने गुजरात में ब्रांच के महिला शौचालय की दीवार में लगाया खुफिया कैमरा
जामनगर (गुजरात) में एक सरकारी बैंक की शाखा में महिलाओं के शौचालय के अंदर खुफिया कैमरा लगाने के आरोप में एक बैंक अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शाखा की एक महिला कर्मचारी ने कैमरा देखा था और आरोपी अखिलेश सैनी से पूछने पर उसने गलती स्वीकार कर माफी मांगी। इसके बाद महिला ने उसपर एफआईआर दर्ज करवाई।