बैंक ऋण धोखाधड़ी के मामले में वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन धूत को मिली अंतरिम ज़मानत
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बैंक ऋण धोखाधड़ी के मामले में वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत को अंतरिम ज़मानत दे दी है। पिछले हफ्ते सीबीआई ने कोर्ट से कहा था कि धूत के टालमटोल वाले जवाबों के कारण उनकी गिरफ्तारी ज़रूरी है। गौरतलब है कि इस मामले में सीबीआई ने 26 दिसंबर 2022 को धूत को हिरासत में लिया था।