बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सीईओ व एमडी एएस राजीव को सतर्कता आयुक्त किया गया नियुक्त
केंद्र ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) के एमडी व सीईओ एएस राजीव को केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है। बीओएम के अनुसार, राजीव को कार्यमुक्त कर दिया गया है और बैंक के बोर्ड व प्रबंधन समिति ने नए एमडी व सीईओ की नियुक्ति तक बैंकिंग कार्यों की ज़िम्मेदारी दो कार्यकारी निदेशकों को सौंपी है।