बैंक के मकान नीलाम करने पर 8 लोगों ने की कर्नाटक विधानसभा के बाहर आत्मदाह की कोशिश
बैंक द्वारा लोन का बकाया वसूलने के लिए मकान की नीलामी किए जाने पर कर्नाटक विधानसभा (बेंगलुरु) के बाहर महिलाओं व बच्चों समेत एक ही परिवार के 8 सदस्यों ने कथित तौर पर आत्मदाह की कोशिश की है। हालांकि, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। बकौल रिपोर्ट्स, परिवार ने 2016 में बैंक से ₹50 लाख का लोन लिया था।